हम कभी रूठते न थे,
मनाना आता नही उन्हें,
बखूबी जानते थे !
ताउम्र वो रूठे रहे,
हमारी हर अदासे
हम उन्हें मनाते रहे !
हम फिरभी नही रूठे.....
वो हमसफ़र मेरे, सफ़र के
हर मोड़पे मुँह मोडके,
चलतेही गए, निकलके आगे,
हम दामन पसारते रहे,
चश्म बेसब्र रोते रहे,
मुरझाये लब मुस्कुराते रहे,
हम कभी ना रूठे.....
अपनीही बाहोंमे सिमटे रहे,
कभी एक क़दम भी साथ चले?
पूछती रहीं हरवक्त हमसे,
सिसकती सुनसान राहे,
ना, ना, ना कहो ऐसे,
हम जवाबमे नकारते रहे,
हम रूठे, पर खुदसे...
की ना की हर ख़ता के,
इल्ज़ाम उम्रभर, सहते रहे,
चाहते तो रूठते उनपे,
पर हम तो निसार थे,
उन्हीपे ,जो हमें हमारे,
सबकुछ लगे थे,
कैसे नही समझे,
के, हम उनके क्या थे?
रूठते तोभी क्या पाते...?
कठपुतली बँधी खूँटी से,
जिसे वो नचाते रहे?
सिर्फ़ यही थे उनके लिए?
बेखब्र ख़याल आते रहे,
बेसाख्ता सवाल उठते गए,
बेदर्द मौसम बदलते गए,
हम उन्हें बुलातेही गए,
ख़ुद को ख़ुद ही मनाते रहे....
अब छाई हैं खिजाएँ, ,
मीलों रूखे बियाबाँमे ,
कभी आयीं थी बहारें?
जो देती हो सदायें?
उजडे बूटे, सूखे पत्ते,
बेज़ुबाँ, सब बेचारे,
करते रहे इशारे,
अब क्या तो रूठें,
क्या तो मनाएँ उन्हें??