Showing posts with label सफर. Show all posts
Showing posts with label सफर. Show all posts

Monday, July 6, 2009

कौन डगर,ये कैसा सफर?

डरे, कुम्हलाये मनको क्या पता था?
ये डगर क्या , कौनसा रास्ता था?
वो किस मंजिल की ओर चली थी?
कौन शहर ,किस दिशा सफ़र चला ?
उसके पीका घर था, या बंदीशाला?
मनको क्या पता था?

किसे था, इंतज़ार उसका ?
आगे सपने थे या,
इक संसार पीड़ा का?
शर्मीली दुल्हन, पलकोंमे डर था,
आँसू छलकाना,या,
खुलके हँसना ,दोनों मना था !
सफर आगे, आगे चला था,
मनको क्या पता था?

मन बचपन में रुका पड़ा था,
वो नन्हीं, नन्हीं पग डंडियाँ,
उसे थामने दौड़ते दादा,
भूल पाना,क्या मुमकिन था..?
वो बाबुलकी सखियाँ, वो गलियाँ?
मनको कहाँ पता था?

मन पीछे, पीछे भाग रहा था,
अनजान डर जिसे घेर रहा था...
भयभीत मन, भरमा रहा था,
पीका नगर अब आ रहा था,
पीका नगर था , आनेवाला....
मनको कहाँ पता था??

एक चकित भरमाई दुल्हन की मनोदशा...जैसे नौका ने एक किनारा तो छोड़ दिया था...पर किस दिशा वो बह चली थी, कहाँ उसका दूसरा साहिल था, उसे ख़बर कहाँ?...?

Thursday, April 9, 2009

मेरे सफरके हमसफ़र...

हम कभी रूठते न थे,
मनाना आता नही उन्हें,
बखूबी जानते थे !
ताउम्र वो रूठे रहे,
हमारी हर अदासे
हम उन्हें मनाते रहे !
हम फिरभी नही रूठे.....

वो हमसफ़र मेरे, सफ़र के
हर मोड़पे मुँह मोडके,
चलतेही गए, निकलके आगे,
हम दामन पसारते रहे,
चश्म बेसब्र रोते रहे,
मुरझाये लब मुस्कुराते रहे,
हम कभी ना रूठे.....

अपनीही बाहोंमे सिमटे रहे,
कभी एक क़दम भी साथ चले?
पूछती रहीं हरवक्त हमसे,
सिसकती सुनसान राहे,
ना, ना, ना कहो ऐसे,
हम जवाबमे नकारते रहे,
हम रूठे, पर खुदसे...

की ना की हर ख़ता के,
इल्ज़ाम उम्रभर, सहते रहे,
चाहते तो रूठते उनपे,
पर हम तो निसार थे,
उन्हीपे ,जो हमें हमारे,
सबकुछ लगे थे,
कैसे नही समझे,
के, हम उनके क्या थे?
रूठते तोभी क्या पाते...?

कठपुतली बँधी खूँटी से,
जिसे वो नचाते रहे?
सिर्फ़ यही थे उनके लिए?
बेखब्र ख़याल आते रहे,
बेसाख्ता सवाल उठते गए,
बेदर्द मौसम बदलते गए,
हम उन्हें बुलातेही गए,
ख़ुद को ख़ुद ही मनाते रहे....

अब छाई हैं खिजाएँ, ,
मीलों रूखे बियाबाँमे ,
कभी आयीं थी बहारें?
जो देती हो सदायें?
उजडे बूटे, सूखे पत्ते,
बेज़ुबाँ, सब बेचारे,
करते रहे इशारे,
अब क्या तो रूठें,
क्या तो मनाएँ उन्हें??

कौन डगर,ये कैसा सफर?

भयभीत कुम्हलाये मनको क्या पता था?
ये डगर क्या थी, कौनसा रास्ता था?
मै किस मंजिल की ओर चली थी?
ये कौन शहर ,किस दिशा सफ़र चला ?
मेरे पीका घर था, या बंदीशाला?
मेरा इंतज़ार कौन कर रहा था?
आगे सपने थे या इक संसार पीड़ा का?
शर्मीली दुल्हन थी, पलकोंमे डर था,
ना आँसू सकती थी छलका,
खुलके हँसना भी मना था !
सफर आगे, आगे चला था,
मन बचपनके घरमे रुका पड़ा था,
वो नन्हीं, नन्हीं पग डंडियाँ,
मुझे थामने दौड़ते मेरे दादा,
नही भूल पा रही थी,
वो बाबुलकी, सखियाँ, वो गलियाँ,
सफर आगे, आगे चला था,
मन पीछे, पीछे भाग रहा था,
अनजान डर जिसे घेर रहा था...
इक भयभीत मन, भरमा रहा था,
पीका नगर करीब आ रहा था,
पीका नगर बस, आनेवाला था....