Showing posts with label अंदाज़. Show all posts
Showing posts with label अंदाज़. Show all posts

Monday, November 8, 2010

ताल्लुकातों की धुंध! "कविता" पर भी!

पता नहीं क्यों,
जब भी मैं किसी से मिलता हूं,
अपना या बेगाना,
मुझे अपना सा लगता है!

और अपने अंदाज़ में

मैं खिल जाता हूं,
जैसे सर्दी की धूप,

मैं लिपट जाता हूं,
जैसे जाडे में लिहाफ़,

मै चिपक जाता हूं,
जैसे मज़ेदार किताब,

मैं याद आता हूं
जैसे भूला हिसाब,
(पांच रुप्पईया, बारह आना)  


मुझे कोई दिक्कत नहीं,
अपने इस तरीके से लेकिन,
पर अब सोचता हूं,
तो लगता है,

लोग हैरान ओ परेशान हो जाते हैं,
इतनी बेतकक्लुफ़ी देखकर,

फ़िर मुझे लगता है,
शायद गलती मेरी ही है,
अब लोगों को आदत नहीं रही,
इतने ख़ुलूस और बेतकल्लुफ़ी से मिलने की,

लोग ताल्लुकातों की धुंध में
रहना पसंद करते है,

शायद किसी
’थ्रिल’ की तलाश में

जब भी मिलो किसी से,
एक नकाब ज़रूरी है,
जिससे सामने वाला 

जान न पाये कि असली आप,
दरअसल,

है कौन? 



Saturday, August 7, 2010

"कविता" पर भी, दस्तूर!

दस्तूर ये कि लोग सिर्फ़ नाम के दीवाने है,
और बुज़ुर्गों ने कहा के नाम में क्या रखा है!

लिफ़ाफ़ा देखकर औकात समझो हुज़ुर,
बात सब एक है पैगाम में क्या रखा है!

सोच मैली,नज़र मैली,फ़ितरतो रूह तक मैली,
अख्लाक़ साफ़ करो जनाब हमाम में क्या रखा है! 

May also like to visit www.sachmein.blogspot.com

Saturday, July 3, 2010

गुलों से बात! अभी सिर्फ़ "कविता" पर!

"सच में" www.sachmein.blogspot.com


अज़ीब शक्स है वो गुलो से बात करता है,
अपनी ज़ुरूफ़ से भरे दिन को रात करता है.

वो जो कहता है भोली प्यार की बातें,
खामोश हो के खुदा भी समात करता है,

मां बन के कभी उसके प्यार का जादू
एक जर्रे: को भी  काइनात करता है,

मेरे प्यार को वो भला कैसे जानेगा?
जब देखो मूंह बनाके बात करता है! 

Saturday, March 27, 2010

आओ गीत लिखें!

एक पुरानी रचना "कविता" के प्रबुद्ध पाठकों की नज़र कर रहा हूं!

आओ गीत लिखें,
हारें क्यों हम गम से डर से,
प्यार की जीत लिखें,
आओ गीत.....
जहाँ धुन्न्ध है अंधियारा है ,
बारूदो का गलियारा है,
जीवन संगीत लिखें,
आओ गीत....
आतंकी चेहरों को भूलें,
दर्द मिटा दें मरहम से,
प्यारे मनमीत लिखें,
आओ गीत....

क्यों नफ़रत के शूल उगायें ,
क्यों ना मिल कर फूल खिलायें
उपवन में प्रीत लिखें,
आओ गीत ......
गीत लिखें कुछ खट्टे मीठे,
गीत लिखें कुछ सच्चे झूंठे,
जीवन की रीत लिखें,
आओ गीत.....
गीत लिखें कुछ रंगबिरंगे,
गीत लिखे कुछ नंगधड़न्गे
बचपन की भीत रखें,
आओ गीत लिखें......
आओ गीत लिखें............!!!!!!